फर्रुखाबाद न्यूज़:- रक्षाबंधन से पहले बाजारों में बढ़ी मिठाइयों की मांग, दूध-खोया से लेकर मिठाइयों तक पर विभाग की पैनी नजर |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

Ad image

फर्रुखाबाद।

त्योहार की मिठास में मिलावट का खेल नहीं चलेगा, खाद्य विभाग ने कसी कमर

रक्षाबंधन पर्व नजदीक आते ही जिले के बाजारों में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की खरीदारी तेज हो गई है। त्योहार को देखते हुए मिठाई कारोबारियों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजारों में जहां रंग-बिरंगी मिठाइयां ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज कर दी है। विभाग की नजर विशेष रूप से दूध, खोया, पनीर और मिठाइयों की गुणवत्ता पर है।

सदर क्षेत्र के चांदपुर स्थित सोता बहादुरपुर और पांचाल घाट क्षेत्र में भी रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। राखी के साथ मिठाइयों की खरीदारी के लिए लोग दुकानों पर पहुंच रहे हैं। त्योहार के दौरान मिठाइयों की खपत कई गुना बढ़ने की संभावना को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को गुणवत्ता और साफ-सफाई के मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

मिलावट मिली तो होगी कार्रवाई

सहायक जिला खाद्य अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह सक्रिय है। बाजारों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी रखी जा रही है। यदि किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट अथवा गुणवत्ता से जुड़ी गंभीर अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने दुकानदारों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, गुणवत्तापूर्ण सामग्री का इस्तेमाल करने तथा ग्राहकों को मानकों के अनुरूप खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग की सक्रियता से त्योहार के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों में भी खलबली मची हुई है।

ग्राहक भी रहें सतर्क

खाद्य विभाग ने लोगों से भी मिठाई खरीदते समय सावधानी बरतने की अपील की है। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे साफ-सुथरी और विश्वसनीय दुकान से ही मिठाई खरीदें। मिठाइयों की गुणवत्ता, रख-रखाव और दुकान की स्वच्छता पर भी नजर रखें। अत्यधिक आकर्षक रंग या संदिग्ध गुणवत्ता वाली मिठाइयों से बचना बेहतर है।

रक्षाबंधन खुशियों और भाई-बहन के स्नेह का पर्व है। ऐसे में त्योहार की मिठास में मिलावट किसी भी सूरत में न घुले, इसके लिए विभागीय निगरानी के साथ आम लोगों की जागरूकता भी बेहद जरूरी है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *