केक काटकर मनाया लेखपाल संघ का स्थापना दिवस, एकता और अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

अमृतपुर/फर्रुखाबाद |

थाना अमृतपुर:तहसील सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लेखपालों ने केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। साथ ही संगठन की एकता, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में संगठन के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की स्थापना में संस्थापक अध्यक्ष मुरली लाल शर्मा और प्रथम महामंत्री बद्री प्रसाद श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संगठन की स्थापना का मुख्य उद्देश्य प्रदेशभर के लेखपालों को एक मंच पर एकजुट करना तथा उनकी सेवा संबंधी समस्याओं, जायज मांगों और अधिकारों को प्रभावी ढंग से उठाना रहा है।वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसकी एकजुटता होती है। लेखपाल संघ ने समय-समय पर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। संगठन को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी सदस्यों को आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करना चाहिए।इस मौके पर पवन लेखपाल, उदय प्रताप लेखपाल, महावीर प्रसाद श्रीवास्तव, आदिल खान, अमित शुक्ला और रणवीर सिंह सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे। सभी ने केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां मनाईं और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *