फर्रुखाबाद में सनसनी: खाली प्लॉट में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव ,गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

जहानगंज /फर्रुखाबाद |

थाना क्षेत्र के ग्राम चौकी महमदपुर में 50 वर्षीय अवधेश राजपूत का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव उनके घर से करीब ढाई सौ मीटर दूर गांव के किनारे उनकी ही खाली जगह पर पड़ा था। सिर में घाव था और मौके पर खून पड़ा था। रात करीब 1 बजे शव मिलने पर परिजन उसे घर ले गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन पाल ने राजपूताना चौकी इंचार्ज के साथ मौके पर पहुंचकर जांच कर पंचनामा भरा। गांव में चर्चा है कि पत्नी सुनीता से विवाद के बाद अवधेश ने गोली मारकर आत्महत्या की है, गोली नजदीक से लगने से भेजा बाहर निकल गया। उनके बड़े बेटे पवन मुंबई और छोटे बेटे अनुज दिल्ली में नौकरी करते हैं, सूचना पर दोनों गांव रवाना हो गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट होगा, जांच से पता चलेगा कि आत्महत्या है या हत्या।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *