अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

अमृतपुर, फर्रुखाबाद।

थाना अमृतपुर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक युवक के पास अवैध असलहा मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने युवक को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 12 बोर का एक देशी तमंचा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार युवक की पहचान संदीप चौहान पुत्र शिवमंगल चौहान, उम्र लगभग 36 वर्ष, निवासी ग्राम पिथनापुर, थाना अमृतपुर, जनपद फर्रुखाबाद के रूप में हुई है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *