अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरग्तार |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

अमृतपुर/ फर्रुखाबाद

थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर की पुलिया के पास बने प्रतीक्षालय में खड़े एक युवक को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध 315 बोर तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

चौकी इंचार्ज राहुल कुमार उस समय अमृतपुर कस्बे में चेकिंग कर रहे थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि ताजपुर पुलिया के पास प्रतीक्षालय में एक संदिग्ध युवक खड़ा है, जिसके पास अवैध हथियार है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम श्याम कुमार उर्फ हुल्ली पुत्र रामशरण,निवासी मोहल्ला गोला कोना फतेहगढ़ बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *