खादी एवं ग्रामोद्योग योजनाओं से आत्मनिर्भर बनें युवा : डीएम अरविन्द सिंह

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
3 Min Read

खादी एवं ग्रामोद्योग योजनाओं से आत्मनिर्भर बनें युवा : डीएम अरविन्द सिंह

स्वरोजगार के साथ दूसरों को भी दें रोजगार, योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान

तहसील अलीगंज में खादी ग्रामोद्योग विभाग का जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एटा । ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करने तथा खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की जनकल्याणकारी रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को तहसील अलीगंज परिसर में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा विशाल जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने प्रतिभाग करते हुए युवाओं एवं उपस्थित जनसामान्य से विभागीय योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है वह विभागीय योजनाओं के बारे में जागरुक होकर तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना स्वयं का रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बने।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप युवाओं को रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार उपलब्ध कराने वाला बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण के साथ-साथ नियमानुसार अनुदान (सब्सिडी) की सुविधा भी प्रदान की जाती है। ऐसे में युवा योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर अपना उद्योग स्थापित करें तथा अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करें।

कार्यक्रम में जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक सिंह ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं उपलब्ध वित्तीय सहायता की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं, महिलाओं एवं इच्छुक उद्यमियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभाग निरंतर कार्य कर रहा है तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण एवं अनुदान का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अलीगंज, तहसीलदार अलीगंज, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *