चोरों ने एक घर को निशाना बनाया, नकदी समेत जेवरात चोरी |

2 Min Read

राजेपुर/ फर्रुखाबाद/

थाना क्षेत्र के ग्राम दहेलिया खेड़ा में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और नकदी समेत जेवरात चोरी कर फरार हो गए।

गांव निवासी मीरा देवी, पत्नी स्वर्गीय मूत्रचंद ने बताया कि रात के समय परिवार के सभी लोग घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर कमरे का ताला तोड़ दिया और अंदर रखे सामान को खंगाल डाला। सुबह जब परिवार की आंख खुली तो कमरे का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। यह देख परिजनों के होश उड़ गए।

पीड़िता के मुताबिक चोर घर से एक जोड़ी सोने के झुमके, एक सोने की चेन, एक जोड़ी चांदी की पायल और करीब 25 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।

घटना की जानकारी मिलते ही राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश में जुट गई है।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *