युवक ने फंदे पर लटककर दी जान, 11 महीने की मासूम के सिर से उठा पिता का साया |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

जहानगंज /

फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव इकडरिया निवासी 21 वर्षीय युवक आकाश राजपूत की शादी दो साल पहले स्वाति से हुई थी। शनिवार शाम जब आकाश खेत से लौटकर घर आया, तो किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच मारपीट तक हो गई। इस झगड़े से आहत होकर आकाश चुपचाप छत पर बने अपने कमरे में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

मां जब चारा डालने को कहने गई, तो उड़ गए होश काफी देर तक जब आकाश नीचे नहीं आया, तो उसकी मां उसे जानवरों को चारा डालने के लिए बुलाने छत पर गई। कमरे का नजारा देखते ही मां की चीख निकल गई। आकाश ने छत के कुंडे से दुपट्टे का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। आनन-फानन में शोर सुनकर पिता रामनरेश और भाई भी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना तुरंत जहानगंज थाना पुलिस को दी गई।

मासूम बेटी का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस जांच में जुटी

आकाश अपनी पत्नी से अलग मकान में रहता था, जबकि उसके पिता और भाई दूसरे घर में रहते थे। बताया जा रहा है कि अक्सर उनके बीच विवाद होता रहता था। इस हादसे ने आकाश की महज 11 महीने की नन्ही बेटी को अनाथ कर दिया है। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *