न्याय मांगने पर पुलिस द्वारा बाईक मालिक को मिल रही धमकियाँ, आडियो वायरल |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

शमशाबाद/फर्रुखाबाद।

जनपद के शमशाबाद ब्लॉक क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले पीड़ित को ही अब धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। साहाबगंज निवासी वीरपाल लोधी का आरोप है कि न्याय मांगने पर पुलिस की ओर से ही उन्हें डराया और तंज कसा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक करीब एक से सवा महीने पहले वीरपाल लोधी की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए चोरी के मामले में आरोपियों के नाम से थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। लगभग एक महीने बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल बरामद भी कर ली, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि चोरी करने वालों पर अभी तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित का कहना है कि जब वह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता है तो उसे उल्टा धमकाया जाता है।

वीरपाल का आरोप है कि थाने के हल्का दरोगा वीर सिंह यादव आरोपियों का पक्ष ले रहे हैं और उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले में दरोगा का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा है। वीरपाल लोधी के अनुसार उनसे कहा गया— “तुम्हारी सरकार है, तुम लोधी समाज से आते हो… तुम चोरी करने वालों का क्या उखाड़ लोगे?” इस तरह की कथित टिप्पणियों से पीड़ित परिवार में भय और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता का कानून और पुलिस व्यवस्था पर विश्वास बना रहे। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या फर्रुखाबाद प्रशासन इस मामले का संज्ञान लेकर पीड़ित को न्याय दिलाएगा या फिर गरीब की आवाज यूं ही दबा दी जाएगी?

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *