एटा पुलिस लाइन में बच्चों के लिए समर कैंप का शुभारम्भ

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

एटा पुलिस लाइन में बच्चों के लिए समर कैंप का शुभारम्भ

एटा। वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित बहुद्देशीय कक्ष में पुलिस परिवारों के बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन एवं वामा सारथी अध्यक्षा डॉ. प्रगति ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर वामा सारथी से जुड़ी पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहीं।

समर कैंप में पुलिस परिवारों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कैंप के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बुक फेयर, चित्रकला, नृत्य, संगीत, खेलकूद, योग, व्यक्तित्व विकास, सामान्य ज्ञान तथा सांस्कृतिक गतिविधियों सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही बच्चों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा अपनी प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रेरित किया गया।

वामा सारथी द्वारा आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम पुलिस परिवारों के बीच आपसी समन्वय एवं पारिवारिक वातावरण को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन कराए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *