रोडवेज बसों की व्यवस्थाओं में सुधार हेतु सख्ती, प्रत्येक वाहन का अनिवार्य निरीक्षण शुरू

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
3 Min Read

रोडवेज बसों की व्यवस्थाओं में सुधार हेतु सख्ती, प्रत्येक वाहन का अनिवार्य निरीक्षण शुरू

निरीक्षण में कमी पाए जाने पर तत्काल दूर करने के उपरांत ही बसों को मार्ग पर संचालित किया जाए

बसों की फिटनेस एवं यात्री सुविधाओं के मानकों का हो कड़ाई से अनुपालन

-आर एम रोडवेज़

अलीगढ़ । यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं बेहतर परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, अलीगढ़ क्षेत्र में व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा के निर्देशन में समस्त डिपो पर बसों की फिटनेस एवं यात्री सुविधाओं के मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।

क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों, डिपो प्रभारियों, फोरमैन एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक बस का निरीक्षण करें। बसों में अधिकारियों के मोबाइल नंबर, टोल फ्री नंबर, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र सहित सभी आवश्यक सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं, जिससे यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बसों के संचालन से पूर्व 13 बिंदुओं और संचालन के उपरांत 31 बिंदुओं पर विस्तृत निरीक्षण की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर उसे तत्काल दूर करने के उपरांत ही बसों को मार्ग पर संचालित किया जाएगा। निरीक्षण की सभी प्रविष्टियां निर्धारित रजिस्टर में दर्ज कर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा सत्यापित की जाएंगी।

क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि रोडवेज की सेवाओं को अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के लिए निगरानी तंत्र को सुदृढ़ किया जा रहा है। साथ ही, सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने डिपो में नियमित रूप से औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें। उन्होंने कहा कि निगम का लक्ष्य यात्रियों को सुरक्षित, भरोसेमंद एवं गुणवत्तापूर्ण परिवहन सेवा उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में निरंतर सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे रोडवेज की छवि और अधिक सुदृढ़ हो तथा यात्रियों का विश्वास और मजबूत हो सके।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *