भीषण गर्मी में गौवंश की सुरक्षा हेतु विशेष इंतजाम, गौ आश्रय स्थलों में कूलर-पंखों की व्यवस्था

2 Min Read

भीषण गर्मी में गौवंश की सुरक्षा हेतु विशेष इंतजाम, गौ आश्रय स्थलों में कूलर-पंखों की व्यवस्था

एटा । जनपद में बढ़ती भीषण गर्मी एवं लू के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए शासन के निर्देशानुसार गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित गौवंश की सुरक्षा हेतु व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आर0 पी0 शर्मा ने अवगत कराया कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों को देखते हुए जनपद की समस्त गौशालाओं में गौवंश को गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए कूलर एवं पंखों की समुचित व्यवस्था कराई गई है। इसके अतिरिक्त स्वच्छ एवं ठंडे पेयजल की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे पशुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने बताया कि गौ आश्रय स्थलों पर नियमित रूप से साफ-सफाई, छायादार स्थानों की व्यवस्था एवं पर्याप्त हवादार वातावरण बनाए रखने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य की निगरानी हेतु पशु चिकित्सा टीमों को सक्रिय रखा गया है, जो समय-समय पर निरीक्षण कर आवश्यक उपचार उपलब्ध करा रही हैं।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे गौशालाओं में व्यवस्थाओं का सतत निरीक्षण करते रहें तथा यह सुनिश्चित करें कि भीषण गर्मी के दौरान गौवंश को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

जनपद प्रशासन द्वारा गौवंश के संरक्षण एवं उनके स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण संवेदनशीलता बरती जा रही है तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर कराई जा रही हैं।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *