साहब.. हम 30 लोग थक चुके हैं, अब तो न्याय दिलाइये: प्रधान परिवार ने लगाई एसडीएम से गुहार |

1 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद |

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव ग्राम शिवरई बरियार निवासी ग्राम प्रधान बृजरानी ने समाधान दिवस में पहुंचकर उपजिलाधिकारी अतुल सिहं से शिकायत करते हुए कहा कि उसके पति राजवीर सिंह पुत्र विहारी लाल व परिवार की पैतृक भूमि गाटा संख्या 187 रकवा. 202 20 है। जिसमें लगभग 30 लोगों के नाम पर भूमि का रकवा दर्ज (हिस्सेदार है जिस पर मेरे पति व परिवार के लोग तार मेड़ पर लगाकर घेरा करना चहा रहे है। जिसको लेकर सीमावर्ती लोग तार व खम्बे लगाने से रोक रहे है। प्रार्थी के पुत्र धर्मेन्द्र सिंह राजवीर व परिवार के सभी लोग तहसील के अधिकारिओ व कोतवाली के लगभग 3 वर्ष से न्याय की गुहार लगा रहे है। पर कोई अधिकारी व कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं है। हम 30 लोग चक्कर लगाकर थक गए है। सीमावर्ती लोग दबंग प्रकृति के है। कोई अप्रिय घटना घटित होती है। हमारे पुत्र धर्मेन्द्र सिंह या घर परिवार के साथ तो इसके जिम्मेदार तहसील व कोतवाली के साथ सीमावर्ती लोग होगे। प्रकरण की टीम कमेठी गणित कर न्याय दिलाने की मांग की है |

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *