सात मुहर्रम का जुलूस अपने रिवायती अंदाज में निकाला गया
जनरल फोर्स ब्यूरो/अमरोहा।
उझारी। सात मुहर्रम का जुलूस अपने रिवायती अंदाज में निकाला गया। लोगों ने अपने हाथों में काले एवं हरे अलम ले रखे थे तथा नंगे सिर व नंगे पांव या हुसैन या हुसैन की सदाऐं बुलंद करते हुए चल रहे थे।
हर साल की तरह इस साल भी जनपद अमरोहा के कस्बा उझारी में सात मोहर्रम का जुलूस मोहल्ला सादात स्थित इमामबारगाहे अबू तालिब से प्रारंभ हुआ। यहां से यह जुलूस इमामबारगाहे बाबुल हवाईज पहुंचा और मर्सियाख्वानी करते हुए चांदनी चौक होता हुआ भाटो वाले पेपर पहुंचा। जहां पर लक्कड़ शाह के इमामबाड़े का जुलूस भी इस में शामिल हो गया। वहां से नोहाख्वानी और सीनाजनी करते हुए यह जुलूस मैन मार्केट, मदरसा चौक, मोहल्ला देसलान, मोहल्ला कुम्हारान एवं गोल इमामबाड़े पर होता हुआ इमामबारगाहे बाबुल हवाइज में जाकर समाप्त हुआ। जुलूस में नोहाख्वानी मौलाना शाकिर मंगरौली, अकबर मेहंदी व कल्बे अब्बास आदि ने की।
जुलूस में मुख्य रूप से मौलाना नदीम रजा, नूरुल हसन, बिलाल बाक़री, आफाक हुसैन, नजीर अब्बास, ज़हीर अब्बास, हसन मेहंदी, अखलाक हुसैन, एडवोकेट आदिल जैदी, शोएब जैदी, मोहसिन शहादत, कमाल अब्बास, मोहम्मद असगर, मौहम्मद अब्बास, मोहम्मद अब्बास, शाने असगर, अयाज़ है दर, मौ० अख्तर, रीहान मुस्तफा, सलमान हसन आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
