नवागत जिलाधिकारी द्वारा आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद |

नवागत जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर द्वारा दिनांक 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली उ०प्र० होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु क्लॉक रूम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही बस स्टेशन एवं रेलवे स्टेशन पर हेल्प सेंटर स्थापित किए जाएं, जिससे बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन मिल सके।

उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर मेडिकल कैम्प स्थापित करने के निर्देश देते हुए कहा कि ओ०आर०एस० एवं जीवन रक्षक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखा जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा सके।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), समस्त उपजिलाधिकारी एवं परीक्षा से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *