दुष्कर्मी के आरोपी को 10 साल का कारावास, 30 हजार जुर्माना ठोंका |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद

नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने एक आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और 30 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां एक मोहल्ला निवासी ने 20 अप्रैल 2017 को अपनी 11 वर्षीय पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार, गांव के ही धर्मेंद्र पुत्र हीरालाल और अमित पुत्र मुरारी बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। यह भी आरोप था कि बालिका घर से कुछ पुश्तैनी जेवरात और करीब 5 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई थी।

पुलिस ने मामले की जांच कर साक्ष्य एकत्रित किए और आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी धर्मेंद्र को दोषी ठहराया।

अदालत ने दोष सिद्ध होने पर धर्मेंद्र को 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई, साथ ही 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। मामले में अन्य आरोपी के संबंध में न्यायिक प्रक्रिया पूर्व में ही पूर्ण हो चुकी है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *