गैंगस्टर जुबैर के साथी सुखवीर की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

कायमगंज।

कायमगंज के गांव रुटौल निवासी सुखवीर पर गैगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। डीएम के आदेश के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने तहसीलदार के साथ मिलकर उसकी 1.75 करोड़ रुपये की आवास, ट्रक व कृषि भूमि को कुर्क कर लिया है। इसका प्रशासक तहसीलदार को नियुक्त किया गया है। सुखवीर टैक्स चोरी के आरोपी व गैंग के सरगना कायमगंज के मोहल्ला गढ़ी नूर खां निवासी जुबैर है। जुबैर, सुखवीर सहित तीन आरोपी इन दिनों जिला जेल में बंद हैं। जुबैर की 26.50 करोड़ की संपत्ति को पुलिस तीन दिन पूर्व कुर्क कर चुकी है। संपत्ति कुर्क करने से पहले पुलिस ने मुनादी भी कराई।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *