ट्रक से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

कायमगंज/

कासगंज जनपद के थाना सुन्न गड़ी निवासी रुही (25) पत्नी साहिल सोमवार सुबह अपने पिता बबलू कुरैशी के साथ बाइक से दवा लेने कायमगंज आ रहीं थीं, तभी कायमगंज रेलवे स्टेशन के निकट पीछे से आए ट्रक ओवरटेक करते समय बाइक ट्रक से टकराकर बेकाबू हो गई। इससे पीछे बैठीं रूही ट्रक के पहिये के नीचे आ गईं। इससे उनका सिर व आधा धड कुचल गया। काफी देर तक शव वहां पड़ा रहा, लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब आधा घंटे बाद पुलिस पहुंची तो शव सीएचसी लाया गया, सीएचसी में भी भीड़ रही, परिजनों का कहना है कि पुलिस काफी देर से आई।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।महिला दो बेटियां माहेनूर (2) व एक 6 माह की बच्ची है। मृतक के पिता बबलू पटियाली में अपनी ससुराल रहने लगे हैं। वो बेटी की दवा दिलाने के लिए कायमगंज आ रहे थे। पिता भी चुटहिल हो गए। अचानक मौत से परिवार काफी दुखी है।पिता कायमगंज के मोहल्ला चिलांका के रहने वाले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *