वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

एटा। वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत सामाजिक वानिकी प्रभाग, एटा द्वारा महारानी लक्ष्मी कन्या इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा हरित भविष्य पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों ने संदेश दिया कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण एवं पालन-पोषण कर उन्हें जीवन देना भी प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। कार्यक्रम के दौरान सभी छात्राओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

भाषण प्रतियोगिता में छात्रा सौम्या तथा नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्रतीज्ञा, अंशिका, राधा, परी, सौम्या सहित अनेक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बच्चों को “नेचर सेवियर” बनने के लिए प्रेरित करते हुए अपने परिवार, विद्यालय एवं समाज के माध्यम से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को डीपीओ आर्यन गौड़, प्रधानाचार्य प्रतीक्षा राजपूत तथा अध्यापिका नेहा द्विवेदी द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहा द्विवेदी ने की। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के बच्चे ही कल के पर्यावरण प्रहरी हैं और उनके प्रयासों से हरित एवं स्वच्छ भारत का निर्माण संभव है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *