संविधान निर्माता डॉ० भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद |

भारत रत्न डॉ० भीमराव आंबेडकर जी की 135वी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा जे0एन0वी0 तिराहे पर उनकी मूर्ति एवं कलेक्ट्रेट सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्षों तथा भारतीय संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ० आंबेडकर जी ने समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया,आधुनिक भारत के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है, सभी को उनके साहित्य को पढ़ना चाहिये,उनके विचार आज भी समाज को समानता, न्याय एवं बंधुत्व की दिशा में प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहब के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज में समरसता एवं सामाजिक न्याय को सुदृढ़ करना चाहिए। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जिला आबकारी अधिकारी, जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *