सर्व ब्राह्मण विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक
घर घर ब्राह्मण जोड़ों अभियान में प्रदेश में 6 लाख से अधिक ब्राह्मण जुड़े. राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर अवस्थी
कानपुर । सर्व ब्राह्मण विकास परिषद के द्वारा ब्राह्मण जागरूकता अभियान के अन्तर्गत घर घर ब्राह्मण जोड़ों अभियान की बैठक केंद्रीय कार्यालय दर्शन पुरवा मे प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर अवस्थी की अध्यक्षता में हुई बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर अवस्थी एड ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर अवस्थी ने कहा कि ब्राह्मणों को जागरूक करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान में घर घर जोड़ों ब्राह्मण में उत्तर प्रदेश और अन्य प्रदेशों में कार्य प्रारंभ किया जा चुका है उत्तर प्रदेश में प्रत्येक जिले, विधानसभा क्षेत्रों, वार्ड, ब्लाकों, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में निवास करने वाले ब्राह्मणों का फार्म भराये जायेंगे.प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में बैठकें आयोजित की जा रही है संगोष्ठी आयोजित कर यूजीसी समाप्त करने, संस्कृत आचार्यो की नियुक्ति करने, सवर्ण आयोग का गठन करने के विचार करने और ब्राह्मण एकता करने और ब्राह्मणों की समस्याओं कैसे दूर किया जाये विचार विमर्श किया जायेगा. परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर अवस्थी एवं प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर अवस्थी के नेतृत्व में सभी 403विधान सभा क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया जा रहा है 7जुलाई तक 83 विधानसभा क्षेत्रो में बैठक हो चुकी है. श्री अवस्थी ने कहा कि हर राजनैतिक दलों द्वारा ब्राह्मणों की उपेक्षा की जा रही ब्राह्मण जनप्रतिनिधि विधायक और सांसद ब्राह्मण समाज की उन्नति केलिए कोई काम नहीं करते जब चुनाव आते हैं तो ब्राह्मण मोह आ जाता है किसी भी जनप्रतिनिधि ने यूजीसी का विरोध खुलकर नहीं किया गया है. प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर अवस्थी ने कहा कि ब्राह्मणों को अपने अस्तित्व को बचाने केलिए एक जुट होकर राजनीतिक दलों को अपनी ताकत का ऐहसास कराना होगा ।
उन्होंने कहा कानपुर जिले में 8 लाख ब्राह्मणों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है तथा परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य घर घर जाकर ब्राह्मणों के फार्म भरवाने का कार्य कर रहे हैं पूरे प्रदेश में 31अगस्त 2026 तक 50लाख ब्राह्मणों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है 7जून 2026 से 7जुलाई 2026तक उत्तर प्रदेश भर मे 6लाख 17हजार 234 फार्म भरे जा चुके है कानपुर जिले 22 हजार 836 फार्म भर ब्राह्मणों को जोड़ा गया है दक्षिण जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कहा कि कानपुर जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों वार्डों एवं ब्लाकों में बैठकें की जा रही है कानपुर जिले में 8 लाख ब्राह्मणों को घर घर जाकर फार्म भरवा कर जोड़ा जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से संजीव मिश्रा, कौशल किशोर अवस्थी, दिनेश पाण्डेय, डा हेमंत मोहन, राघवेन्द्र द्विवेदी, सीमा गौतम,उत्प्रेक्षा त्रिवेदी, शिखा बाजपेई,बबली मिश्रा, अर्चना शुक्ला,आदि लोगो ने विचार व्यक्त किया
