मैनपुरी: प्रेस क्लब भवन को कब्जा मुक्त कराने और नवनिर्माण के लिए जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

मैनपुरी: प्रेस क्लब भवन को कब्जा मुक्त कराने और नवनिर्माण के लिए जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मैनपुरी 22 मई (अजय किशोर) जनपद में पत्रकारों के प्रमुख संगठन प्रेस क्लब मैनपुरी एसोसिएशन ने राधा रमन रोड स्थित अपने पुराने कार्यालय भवन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने और उसके नवनिर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। संगठन के जिलाध्यक्ष अर्पित चतुर्वेदी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए पत्रकारों ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है।

जिलाधिकारी को सौंपे गए पत्र में पत्रकारों ने बताया कि राधा रमन रोड पर पूर्व में प्रेस क्लब हेतु एक कार्यालय आवंटित किया गया था। कुछ समय पूर्व कुछ अराजक तत्वों द्वारा उस भवन में जमकर तोड़फोड़ की गई, जहाँ खिड़की और दरवाजे उखाड़ दिए गए और बाद में उस पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया। लंबे समय से किसी भी संगठन द्वारा आवाज न उठाए जाने के कारण वर्तमान में यह भवन अत्यंत जर्जर और जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुँच चुका है, जिससे पत्रकारों को बैठकें करने और संगठन से जुड़े कार्यों के संचालन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रेस क्लब मैनपुरी एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त भवन को जल्द से जल्द भू-माफियाओं और अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराया जाए। इसके साथ ही पत्रकारों के हित और उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शासन-प्रशासन के सहयोग से भवन का नवनिर्माण या मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि जिले के सभी पत्रकार साथी वहाँ बैठकर सुचारू रूप से अपना काम कर सकें और जनहित की खबरों को समय से प्रसारित व प्रकाशित कर सकें।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *