संदिग्ध परिस्थियों में विवाहिता की मौत: फोरेन्सिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस जांच में जुटी।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

राजेपुर/फर्रुखाबाद:

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर निवासी 28 वर्षीय प्रियंका पत्नी आदेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर थाना राजेपुर के थानाध्यक्ष सुदेश कुमार और दरोगा सत्यदेव ओझा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतका का पति आदेश घटना के समय खेत में गेहूं काटने गया हुआ था।प्रियंका अपने पीछे तीन छोटे बच्चे मौसमी,सक्षम,और हिमांशु को छोड़ गईं हैं।जिनका रो रो कर ‌बुरा हाल हैं।घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए।वहीं फारेसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस के अनुसार मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *