कायमगंज में बड़ा हादसा टला: वार्ड 13 में गिरा बिजली का पोल, फूटा लोगों का गुस्सा |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद/

कस्बे में बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब वार्ड नंबर 13 के लक्ष्मी नगर मोहल्ले में लगा वर्षों पुराना जर्जर विद्युत पोल अचानक गिर पड़ा। घटना के समय बिजली सप्लाई चालू थी, जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। जानकारी के अनुसार यह लोहे का बिजली पोल कई दशक पुराना था और काफी समय से जर्जर हालत में खड़ा था। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत भी कई बार की थी, लेकिन बिजली विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार सुबह अचानक पोल टूटकर मोहल्ले के निवासी जगदीश चंद्र गुप्ता के मकान की चारदीवारी पर जा गिरा। इस हादसे में दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद सप्लाई बंद कर दी गई। मोहल्ले में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। सभासद पति सागर गुप्ता ने बताया कि जर्जर पोल को हटाने के लिए पहले भी समाधान दिवस में शिकायत की गई थी, लेकिन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि अगर यह पोल गली में गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि उस समय बिजली चालू थी और लोगों की आवाजाही भी रहती है।

इस पूरे मामले में बिजली विभाग की लापरवाही साफ तौर पर सामने आई है। वहीं, विभाग के जेई मोहम्मद जावेद ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मिल गई है और जल्द ही क्षतिग्रस्त पोल को बदलवाकर बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और नाराजगी का माहौल है, जबकि लोग अब जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *