जनपद में व्यापक अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

जनपद में व्यापक अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

जनरल फोर्स ब्यूरो

एटा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने जनपद एटा में छात्र-छात्राओं एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थानों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, जिम, पुस्तकालयों, छात्रावासों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, बहुमंजिला भवनों तथा अधिक विद्युत भार वाले सार्वजनिक स्थलों पर अग्नि सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

रेनू गौड़ ने स्पष्ट किया कि ऐसे सभी संस्थानों में अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट), सुरक्षित विद्युत वायरिंग, चेतावनी एवं दिशा सूचक संकेतक तथा आपदा की स्थिति में सुरक्षित निकासी की समुचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से होनी चाहिए।

उन्होंने हाल के दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में हुई अग्निकांड घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है, इसलिए सभी संस्थानों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए समय पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी चाहिए।

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जनपद में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जाए, जिसमें अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था तथा आपातकालीन निकास की स्थिति की गहन जांच की जाएगी।

उन्होंने चेतावनी दी कि जिन संस्थानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी या नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर प्रशासनिक एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी, और आवश्यकता पड़ने पर उनका संचालन भी बंद कराया जा सकता है।

अंत में उन्होंने सभी संस्थान संचालकों से अपील की कि वे सुरक्षा को औपचारिकता न मानकर प्राथमिक जिम्मेदारी समझें और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *