भूमि पूजन के साथ विकास कार्यों का श्रीगणेश, पर्यटकों-श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं; पर्यटन और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

Ad image

फर्रुखाबाद/

ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखने वाले पांचाल घाट के दिन अब बदलने वाले हैं। गंगा तट पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ पांचाल घाट को आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। करीब 4 करोड़ 92 लाख रुपये (491.55 लाख रुपये) की लागत से होने वाले पर्यटन विकास कार्यों का शाम सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने भूमि पूजन कर विधिवत शुभारंभ किया।

उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा कराए जाने वाले इस विकास कार्य से पांचाल घाट की तस्वीर और तट की व्यवस्थाएं बदलने की उम्मीद है। परियोजना के तहत घाट क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं के साथ सौंदर्यीकरण और पर्यटकों की सुविधा से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य कराए जाएंगे।

भव्य गेटवे से लेकर मल्टीपरपज हॉल तक की मिलेगी सुविधा

परियोजना के अंतर्गत पांचाल घाट पर भव्य गेटवे, मल्टीपरपज हॉल, चेंजिंग रूम और टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण कराया जाएगा। महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मदर फीडिंग रूम की व्यवस्था भी प्रस्तावित है। इसके अलावा पर्यटकों के लिए सुवेनियर एवं पोर्टेबल शॉप्स विकसित की जाएंगी, जिससे स्थानीय स्तर पर छोटे कारोबार और रोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं।

सोलर लाइट, पेयजल और पार्किंग से बदलेगा घाट का नजारा

पांचाल घाट को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए सोलर लाइट, टूरिस्ट बेंच, स्वच्छ पेयजल और पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य के साथ हॉर्टिकल्चर, स्टैच्यू पेडेस्टल, वॉल म्यूरल और चेन फेंसिंग भी कराई जाएगी। इन कार्यों के पूरा होने के बाद घाट का स्वरूप अधिक व्यवस्थित और आकर्षक दिखाई देने की उम्मीद है।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, स्थानीय लोगों को रोजगार की उम्मीद

पांचाल घाट पहले से ही धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है। विकास परियोजना पूरी होने के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधाजनक माहौल मिल सकेगा। पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय दुकानदारों, छोटे कारोबारियों और अन्य लोगों के लिए रोजगार एवं आय के अवसर बढ़ने की संभावना भी है।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने पांचाल घाट के विकास की सौगात के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों से पांचाल घाट को नई पहचान मिलने के साथ धार्मिक पर्यटन को भी गति मिलेगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *