प्रेम विवाह का खौफनाक अंत ! ससुरालवालों के उत्पीड़न से तंग महिला थाने के सामने हुई अचेत |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

राजेपुर /फर्रुखाबाद:

थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर निवासी 23 वर्षीय ज्योति पत्नी सर्वेंद्र ने अपने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है।महिला का कहना है कि उसने तीन बर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था जिसके बाद से सांस, ससुर,जेठ लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। ज्योति ने आरोप लगाया कि परिवार वालों ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। उसने बताया कि पिछले तीन दिनों से उसने ठीक से खाना भी नहीं खाया था शुक्रवार को वह अपनी शिकायत लेकर वह राजेपुर थाना पहुंची,जहां महिला डेस्क अपनी मौखिक शिकायत दर्ज कराई। बताया गया कि शाम करीब पांच बजे जब ज्योति महिला थाने से बाहर निकल रही थी, तभी थाने के सामने अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी मौके पर मौजूद उसके पति ने पानी डालकर उसे होश में लाया महिला के साथ उसकी छ:माह की पुत्री भी मौजूद थीं।घटना के बाद कुछ देर तक थाने के बाहर अफरातफरी का माहौल बना रहा राजेपुर थाना प्रभारी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। थानाअध्यक्ष का सीयूजी चालक के हवाले थाने के बाहर फरियादी महिला के बेहोश होने के मामले में जब थाना अध्यक्ष से बात की गयी तो उन्होंने मामूली वार्ता के बाद फोन अपने सरकारी वाहन चालक रविन्द्र को पकड़ा दिया वाहन चालक सिपाही ने बताया की थाने आकर मामले का पता किया जायेगा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *