फर्रुखाबाद में जन्माष्टमी पर सजीं भव्य झांकियां, श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद।

जनपद में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों में आकर्षक सजावट व मनमोहक झांकियां सजाई गईं, जिन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

बजरिया हरलाल: 18 वर्षों से जारी है परंपरा

Ad image

मोहल्ला बजरिया हरलाल स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में पिछले 18 वर्षों की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी भव्य झांकियां सजाई गईं। बिजली की जगमगाती रोशनी में गणेश जी, राधा-कृष्ण, दुर्गा जी, अमरनाथ बर्फानी बाबा, भोलेनाथ, भगवान विष्णु, श्री बालाजी महाराज और खाटू श्याम जी के स्वरूप अति मनमोहक लग रहे थे। मां काली का अखाड़ा श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रवि गुप्ता, अजय गुप्ता (लल्ला दादा), सौरभ गुप्ता, पुजारी मथुरा प्रसाद, हनी भारद्वाज समेत पूरी कमेटी का विशेष सहयोग रहा।

बजरिया शालिग्राम: 28 साल से सज रही झांकी

मोहल्ला बजरिया शालिग्राम स्थित श्री बाल कृष्ण ट्रस्ट की ओर से विगत 28 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत सुंदर झांकियां सजाई गईं। इसमें गणेश जी, बाल स्वरूप राधा-कृष्ण, दुर्गा जी, श्रीनाथ जी, पंचमुखी हनुमान जी, लक्ष्मी जी, भारत माता और नीम करोरी बाबा के स्वरूपों ने भक्तों का मन मोह लिया। व्यवस्था संभालने में राजीव गुप्ता, नितिन गुप्ता, सुशील गुप्ता, नानू, विवेक व हिमांशु प्रमुख रूप से सक्रिय रहे।

सुभाष नगर: तिरुपति महादेव मंदिर में बच्चों के बाल स्वरूप बने आकर्षण

मोहल्ला सुभाष नगर स्थित श्री तिरुपति महादेव मंदिर को फूलों और फलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिर प्रांगण में बच्चों को भगवान के बाल स्वरूप में सजाया गया, जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान अर्पित सक्सेना (वाशु), मयंक, हर्षित, अभिषेक, रोहित, पवन, कुशल, कृष्णा दीक्षित, जय सक्सेना और ओम दीक्षित सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *