गंगापार की बेटी शान्या अग्निहोत्री ने बढ़ाया मान, राज्यपाल से प्राप्त किया स्वर्ण पदक |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद।

गंगापार क्षेत्र की होनहार बेटी शान्या अग्निहोत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बजरिया मोहल्ला फर्रुखाबाद निवासी एवं मूल रूप से बालीपट्टी रानीगांव, तहसील अमृतपुर की रहने वाली शान्या अग्निहोत्री पुत्री ओंकार अग्निहोत्री ने बद्री विशाल महाविद्यालय से एमए संस्कृत में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए हैं।

प्रोफेसर अर्चना पांडे के मार्गदर्शन में अध्ययन करते हुए शान्या ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के 41वें दीक्षांत समारोह में उन्हें डॉ. हरदत्त शास्त्री स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान किया।

शान्या की इस उपलब्धि से गंगापार क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बाढ़ प्रभावित और संसाधनों की चुनौतियों से जूझने वाले गंगापार क्षेत्र के छात्र-छात्राएं भी अपनी प्रतिभा और मेहनत से सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।

स्वर्ण पदक मिलने की खुशी में परिजनों और शुभचिंतकों ने शान्या को बधाई दी तथा मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। उनकी सफलता को क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *