एसआईआर के उपरांत अंतिम मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद/

जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान बूथ स्तर पर प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का विधिवत परीक्षण एवं निस्तारण किया गया। पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए हैं तथा अपात्र, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नामों को विलोपित करते हुए मतदाता सूची को अद्यतन किया गया है।

उन्होंने बताया कि अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची संबंधित मतदान केंद्रों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) कार्यालयों तथा निर्धारित माध्यमों पर अवलोकन हेतु उपलब्ध है। सभी मतदाता अपने नाम, पते एवं अन्य विवरण की पुष्टि अवश्य कर लें।

जिलाधिकारी ने कहा कि शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया की आधारशिला है।

इस अवसर पर जनपद के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी मतदाता सूची की प्रति उपलब्ध करा दी गई है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *