फर्रुखाबाद न्यूज़:- छात्र के कान का पर्दा फटा, प्रधानाचार्य पर पुलिस की जांच |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

रिपोर्ट संजीव सक्सेना |

मऊदरवाजा / फर्रुखाबाद |

प्रधानाचार्य के द्वारा क्रूरता से थप्पड़ मारे जाने के कारण छात्र के कान का पर्दा फटा।

थाना मऊदरवाजा के निकट रहने वाले कुलदीप राठौर का पुत्र यश रस्तोगी इण्टर कालेज में कक्षा 11 का छात्र है। यश बीते दिनों पैर में चोट होने के कारण स्कूल की ड्रेस पहनकर नहीं गया। इसी बात से गुस्साए प्रधानाचार्य संतोष त्रिपाठी ने छात्र की कनपटी पर जोरदार कई थप्पड़ जड़ दिए। पिटाई से छात्र के बाएं कान से सीटियां बजने लगी‌ और सुनाई देना बंद हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर कक्षा अध्यापक देवेन्द्र कुमार ने छात्र को गंभीर अवस्था में घर जाने दिया |

पीड़ित पिता ने जब घटना के संबंध में प्रधानाचार्य से फोन से सम्पर्क किया तो उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया। कुलदीप ने बीते दिन घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी को विश्वास नहीं हुआ की पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फट गया होगा। उनकी सलाह पर डा.एसके सक्सेना के यहां जांच कराई गई तो पता चला की कान का पर्दा क्षतिग्रस्त हो गया है। तब छात्र को पुलिस ने मेडिकल जांच कराने के लिए जिला अस्पताल लोहिया भेजा, अस्पताल में छात्र का सिटी स्कैन किया गया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *