Farrukhabad News: डाक विभाग की नई पार्सल व्यवस्था से छोटे व बड़े व्यापारियों को मिलेगा लाभ

3 Min Read

डाक विभाग की नई पार्सल व्यवस्था से छोटे व बड़े व्यापारियों को मिलेगा लाभ

जरदोजी व्यापारीयों को डाक विभाग का विशेष तोहफा।

फर्रुखाबाद।

जिले के डाक विभाग जरदोजी व्यवसाईयो‌ के माल का पार्सल द्वारा दिल्ली पहुंचाने की नई सुविधा शुरू कर दी है।जरदोजी उधोग व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष मुजफ्फर रहमानी के प्रतिष्ठान पर उधोग व्यापार मण्डल की बैठक हुई बैठक में डाक अधीक्षक रामसागर शर्मा ने व्यापारीयों को बताया की विभाग ने बीते दिन से जरदोजी व्यापारीयों के लहंगा चुनरी कपड़ों को पार्सल से दिल्ली भेजने के लिए नई व्यवस्था शुरू की है उन्होंने बताया कि जरदोजी व्यापारीयों के पार्सल रात करीब 11 बजे तक बुक किये जायेंगे विभाग की विशेष मेल मोटर द्वारा पार्सलों को दूसरे दिन सुबह पहुंचा जाएगा।विभागीय कर्मचारी सभी पार्सलों को उनके भेजे गए पते पर उपलब्ध करा देंगे।

उन्होंने बताया कि 1 किलो पार्सल पर जीएसटी सहित 62 रुपए भाड़ा वसूला जाएगा 2 किलो पर 100,रुपये 3 किलो पर 136 रुपये,4 किलो पर 174 रुपये तथा किलो पार्सल पर 1163 रुपये वसूले जायेंगे।1000 रुपये कीमती सामान का 58 रुपये में बीमा किया जाएगा, जबकि 10,000 रुपये कीमती सामान का 598 रुपये बीमा होगा श्री शर्मा ने बताया कि व्यापारियों का सामान रास्ते में बिना किसी रोक-टोक जांच पड़ताल के दिल्ली तक सुरक्षित पहुंचाया जाएगा माल के खराब होने एवं क्षतिग्रस्त हो जाने पर बीमा धनराशि का भुगतान किया जाएगा श्री शर्मा ने बताया कि विभाग के द्वारा पोस्ट लाइक इंश्योरेंस की भी योजना चल रही है इंश्योरेंस कंपनियों की अपेक्षा डाक विभाग के इंश्योरेंस का प्रीमियम कम है एवं बोनस

ज्यादा मिलता है।

नगर क्षेत्र के ग्रेजुएट लोगों एवं वकील व सरकारी कर्मचारी का भी बीमा किया जाता है विभाग द्वारा बिना किसी शुल्क आधार कार्ड बनाए जाते हैं आधार कार्ड में परिवर्तन कराने का शुल्क 75 रुपये से लेकर 125 रुपये है श्री शर्मा ने बताया कि किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए उनके फोन नंबर 9415167796

पर सम्पर्क किया जा सकता है व्यापारी मुजफ्फर रहमानी ने बताया कि जरदोजी के वस्त्रो को देर शाम तक तैयार करने के बाद पैकिंग की जाती है।उन्होंने पार्सल की नई सुविधा मिलने पर खुशी जाहिर की है।

व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मोहम्मद एकलाख खान ने बताया की डाक विभाग की नई पार्सल व्यवस्था से छोटे व बड़े व्यापारियों को लाभ मिलेगा जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने व्यापारियों के हित में चलाई गई योजना की सराहना करते हुए डाक अधीक्षक को बधाई दी वार्ता के दौरान महिला व्यापार मंडल की जिला अध्यक्ष श्रीमती सोनी शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष नेहा सिंह, नगर व्यापार मंडल के महामंत्री राकेश सक्सेना, नगर व्यापार मंडल के चैयरमेन सरदार जगदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजू गौतम, फरुखाबाद डाकघर के पोस्ट मास्टर राजेश बाजपेई, सेक्शन सुपरवाइजर आनंद प्रताप सिंह भदौरिया एवं जनसंपर्क निरीक्षक सत्यप्रकाश त्रिपाठी मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *