फर्रुखाबाद न्यूज़:- आबकारी का चला चाबुक: कायमगंज के नरसिंहपुर में कच्ची शराब की भट्टी ध्वस्त, 360 किलो लहन नष्ट |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद |

Ad image

अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने कायमगंज क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। आबकारी टीम ने ग्राम नरसिंहपुर में कई संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर 8 लीटर अवैध कच्ची शराब और 360 किलोग्राम लहन बरामद किया।

आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिले में अवैध मदिरा के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के पर्यवेक्षण में मंगलवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सुधांशु चौधरी ने स्टाफ के साथ कायमगंज क्षेत्र के ग्राम नरसिंहपुर में दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान टीम को संदिग्ध स्थानों से अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में शराब बनाने के लिए तैयार किया गया 360 किलो लहन भी मिला। आबकारी टीम ने बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया, जिससे अवैध शराब के निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ने से रोका जा सके।

मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। विभाग की कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभाग द्वारा संदिग्ध स्थानों पर निगरानी और दबिश की कार्रवाई तेज किए जाने की बात कही गई है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *