फर्रुखाबाद न्यूज़: आबकारी विभाग की छापेमारी, देशी शराब की दुकानों और कैंटीनों की हुई सघन जांच |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद |

Ad image

आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश और जिलाधिकारी फर्रुखाबाद डॉ॰ अंकुर लाठर के निर्देशानुसार जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन की रोकथाम के लिए प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी जी०पी० गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया।

अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई

आज दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर क्षेत्र के कई आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया और IGRS शिकायतों का निस्तारण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से देशी शराब दुकान जनैया सठैया, टिमरुआ, सातनपुर कोटा (क), सातनपुर कोटा (ख) और आवास विकास मॉडल शॉप की बारीकी से जांच की गई।

अभिलेखों और तकनीकी व्यवस्थाओं का परीक्षण

जांच के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था, पीओएस (POS) मशीन से होने वाली बिक्री और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही देशी शराब दुकानों से जुड़ी कैंटीनों की भी सघन जांच की गई।

संबंधित अनुज्ञापियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे अपने सभी अभिलेख पूरी तरह अद्यतन रखें और शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का सख्ती से पालन करें। दुकानों पर उपलब्ध मदिरा का मिलान अभिलेखों से किया गया तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *