अमृतपुर में नवरात्रि का शुभारंभ, विशाल शोभायात्रा निकली; मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

अमृतपुर/फर्रुखाबाद |

Ad image

थाना अमृतपुर:में नवरात्रि के शुभारंभ पर धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। एक ओर नवरात्रि के प्रथम दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, वहीं दूसरी ओर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शामिल हुईं। बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया।शोभायात्रा कस्बा अमृतपुर से शुरू होकर बदायूं मार्ग से होते हुए बलीपट्टी स्थित गंगा तट पर पहुंची। यहां महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं ने गंगा जल भरकर कलश धारण किए। इसके बाद श्रद्धालु धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतार और सिर पर कलश लेकर चल रहीं महिलाओं की भागीदारी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही।नवरात्रि के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कस्बे के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। महिलाओं सहित बच्चों और अन्य भक्तों में नवरात्रि को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।नवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिरों में पूजा-अर्चना और गंगा तट से जल भरकर निकाली गई शोभायात्रा से अमृतपुर का माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की भागीदारी ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया। नवरात्रि के प्रथम दिन से ही क्षेत्र में देवी आराधना को लेकर उत्साह देखने को मिला।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *