फर्रुखाबाद न्यूज़:- बालाजी के दीवाने परिवार का 50वां मासिक आयोजन भव्यता के साथ संपन्न |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
6 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद

श्री बालाजी महाराज की कृपा और गुरुदेव महाराज के आशीर्वाद से बालाजी के दीवाने परिवार की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में 50वें मासिक सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक उल्लास और भक्ति से सराबोर इस कार्यक्रम में नगर के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बाबा के मनमोहक दरबार और आकर्षक झांकी के दर्शन कर भक्त भाव-विभोर नजर आए और पूरे कार्यक्रम के दौरान श्री बालाजी महाराज के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

Ad image

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे सुंदरकांड पाठ से हुई, जो शाम 5 बजे तक चला। हर माह की परंपरा के अनुरूप इस बार भी भक्तों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अग्रवाल धर्मशाला के हाल में सजाया गया बाबा का दरबार और झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों ने बाबा के समक्ष शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और नगर की खुशहाली की कामना की।

सुंदरकांड पाठ के बाद सूक्ष्म जलपान कराया गया और इसके पश्चात भव्य भजन संध्या का शुभारंभ हुआ। बालाजी के दीवाने परिवार की ओर से पानीपत से सुप्रसिद्ध गायक कलाकार राजू हंस एवं उनकी म्यूजिकल टीम को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। राजू हंस और उनकी टीम ने अपनी प्रस्तुति से ऐसा भक्तिमय माहौल बनाया कि श्रद्धालु देर तक भक्ति में झूमते नजर आए। कार्यक्रम के अंत तक भक्त बाबा की भक्ति में लीन रहे।

50वें आयोजन पर काटा केक, भक्तों ने दीं बधाइयां

कार्यक्रम के मध्य बाबा के 50वें सुंदरकांड पाठ के उपलक्ष्य में केक काटकर खुशी मनाई गई। इस दौरान मौजूद भक्तों ने एक-दूसरे को बधाई दी और प्रार्थना की कि सुंदरकांड पाठ का यह धार्मिक आयोजन इसी तरह प्रत्येक माह निरंतर चलता रहे तथा भविष्य में भी बड़े धार्मिक आयोजन होते रहें।

आयोजन की खास बात यह रही कि कार्यक्रम की तैयारियों के लिए आयोजकों को महज दो दिन का समय मिला था। इसके बावजूद अग्रवाल धर्मशाला में भव्य दरबार, झांकी, भजन संध्या और प्रसाद सहित पूरे कार्यक्रम की शानदार व्यवस्था की गई। श्रद्धालु आपस में चर्चा करते दिखाई दिए कि इतने कम समय में इतना व्यवस्थित और भव्य आयोजन करना अपने आप में सराहनीय प्रयास है।

छप्पन भोग ने भी खींचा श्रद्धालुओं का ध्यान

बालाजी महाराज को समर्पित छप्पन भोग की विशेष व्यवस्था की गई। इसे हर्षित अग्रवाल, पुत्र अरविंद अग्रवाल द्वारा सजाया और लगाया गया। कार्यक्रम के समापन पर जलपान के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी सत्य प्रकाश अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रीता गंगवार, प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, देवी बालिका इंटर कॉलेज की प्रबंधक मोनिका अग्रवाल, पीएन फाउंडेशन अध्यक्ष प्रहलाद नारायण अग्रवाल तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे सहित अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

आयोजन में पियूष अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, सीमा गुप्ता, हर्षित अग्रवाल, राजीव गुप्ता, शंभू शरण अग्रवाल सहित अनेक भक्तों का विशेष सहयोग रहा। उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता, जिला महामंत्री सत्यनारायण वर्मा, नगर अध्यक्ष रोहित गुप्ता, डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, सुभाष गुप्ता, दुर्गेश अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, गौरी अग्रवाल, पूनम गुप्ता, अनुराग गोयल, वैभव सिंघल, मनीष अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, मृदुल अग्रवाल, एडवोकेट मनीष अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, विवेक बंसल, रुचि बंसल, मनोज अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, रसिक अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, नमिता अग्रवाल, प्रभा अग्रवाल, रमेश गुप्ता, अमित अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल, अंकित गुप्ता, नीलम गुप्ता, आरती महेश्वरी, गौरव मिश्रा, शैलेश गुप्ता, विजय विक्रम सिंह, विजय गुप्ता, दिनेश गंगवार, अरविंद अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, आशा अग्रवाल, चिन्मय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, गुंजन गोयल, रश्मि कौशल, अमित गुप्ता, रितु गुप्ता, नेहा रस्तोगी, अनुभव गुप्ता, सपना गुप्ता, मोहित दुबे, हुकुमचंद वर्मा, एडवोकेट वीरेंद्र सिंह यादव, शरद यादव, आकांक्षा पंडरी, मेरी सक्सेना, रवि सक्सेना, विजय कौशल, बीना अग्रवाल, रिंकी अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, भव्या अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, भावना अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, लता अग्रवाल, आयुषी सिंघल, प्रवीण अग्रवाल, अनार सिंह, विनय अग्रवाल, तृप्ति अग्रवाल, अश्वनी मिश्रा, सुनील अग्रवाल, बिंदु अग्रवाल, मानसी अग्रवाल, मानवी गुप्ता, भोलू अग्रवाल, कुंज अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, विकी, रेनू अग्रवाल, कंचन अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, ममता अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, मान्य अग्रवाल, ज्योति, श्याम गौड़, पवन गुप्ता, राघव अग्रवाल, रवि गुप्ता, गुड़िया गुप्ता, मुकेश दुबे, बुलाकी वर्मा, अभिजीत वर्मा, नेहा जैन, विमल फ्लावर, अमित द्विवेदी, सुरेश शर्मा, रुक्मणी गंगवार, मदन लाल बजाज, सिया शर्मा, पंकज शर्मा सहित नगर के तमाम गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु मौजूद रहे।

अंत में आयोजकों ने सभी भक्तों और सहयोगियों का आभार जताया। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर 50वें सुंदरकांड पाठ के सफल आयोजन पर बालाजी के दीवाने परिवार को बधाइयां दीं और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजन निरंतर जारी रहने की कामना की।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *