कानून व्यवस्था दुरुस्त करने को अमृतपुर में चला व्यापक चेकिंग अभियान

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

अमृतपुर।

जनपद के अमृतपुर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से संकल्प अकादमी के पास शुक्रवार को व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। सड़क पर गुजरने वाले दोपहिया व चारपहिया वाहनों को रोककर पुलिस टीम ने गहनता से जांच-पड़ताल की। अभियान के दौरान कई वाहनों के कागजात चेक किए गए और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में संचालित किया गया। उनके निर्देश पर क्षेत्र में लगातार सतर्कता बरतते हुए अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए यह कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे चालकों को रोका गया और उन्हें सख्त हिदायत दी गई। वहीं सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले वाहन चालकों को भी यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई।

पुलिस टीम ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, ओवरस्पीडिंग से बचें और निर्धारित यातायात नियमों का पालन करें।

अभियान के दौरान चौकी इंचार्ज राहुल सिंह, कांस्टेबल विकास भाटी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए इस प्रकार के सघन चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *