आबकारी विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक से शराब कारोबारियों के छूटे पसीने, धंधा छोड़ भागे माफिया।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद

जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने बुधवार को बड़े स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर विभाग की टीम पूरे दिन सक्रिय रही, जिससे शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।

आबकारी निरीक्षक सुधांशु चौधरी के नेतृत्व में टीम ने राजेंद्र नगर, मेरापुर, पिलखना, पुनपालपुर, बबना और कुरार क्षेत्र की देशी एवं विदेशी शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टरों की गहन जांच की गई और उपलब्ध शराब की मात्रा का मिलान अभिलेखों से किया गया।

टीम ने दुकानों पर संचालित ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था की भी पड़ताल की, ताकि ग्राहकों से होने वाले लेनदेन में किसी प्रकार की अनियमितता न रहे। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दुकानों में लगे CCTV कैमरों की कार्यशीलता भी जांची गई।

निरीक्षण के दौरान आबकारी विभाग ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी भी दुकान पर अनियमितता, अवैध शराब की बिक्री या नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आबकारी निरीक्षक सुधांशु चौधरी ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब बनाने, बेचने और तस्करी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मची हुई है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *