ऑपरेशन कन्विक्शन का असर: एटा में तीन मामलों में दोषियों को सख्त सजा

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

ऑपरेशन कन्विक्शन का असर: एटा में तीन मामलों में दोषियों को सख्त सजा

जनपद एटा में “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत पुलिस और अभियोजन की प्रभावी पैरवी के चलते तीन अलग-अलग मामलों में आरोपियों को कड़ी सजा सुनाई गई। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस के अभियान के अंतर्गत की गई।

पहले मामले में थाना बागवाला क्षेत्र के पॉक्सो/दुष्कर्म प्रकरण में आरोपी राजकुमार उर्फ पिंटू को न्यायालय ने 10 वर्ष के कठोर कारावास और 1 लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। वर्ष 2022 के इस मामले में आरोपी ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले जाकर अपराध किया था।

दूसरे मामले में थाना सकरौली क्षेत्र के जानलेवा हमले के मामले में आरोपी पिंटू को 5 वर्ष के सश्रम कारावास और 7 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई। यह घटना वर्ष 2020 की है, जिसमें आरोपी ने जान से मारने की नीयत से हमला किया था।

तीसरे मामले में इसी आरोपी को अवैध असलहा रखने के मामले (आर्म्स एक्ट) में 2 वर्ष के सश्रम कारावास और 2 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।

पुलिस द्वारा समयबद्ध विवेचना, साक्ष्य संकलन और मॉनिटरिंग सेल की सघन निगरानी में प्रभावी पैरवी के चलते इन मामलों में दोषसिद्धि सुनिश्चित हुई। अधिकारियों ने बताया कि “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *