चैकिंग के दौरान पुलिस ने 2 अभियुक्तों को असलाह कारतूस सहित किया गिरफ्तार
एटा। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत जैथरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
चैकिंग के दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विवेक उर्फ विनय पुत्र राजवीर, निवासी ग्राम नगला धुंआ, थाना सिढपुरा तथा हर्षित पुत्र अविनाश, निवासी ग्राम वहोरनपुरा, थाना पटियाली, जनपद Kasganj के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे तथा 03 जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना जैथरा पर मु0अ0सं0 212/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रितेश ठाकुर, उपनिरीक्षक निखिल कौशिक, कांस्टेबल रवेन्द्र कुमार, शेरपाल सिंह एवं गौरव कुमार शामिल रहे।
