होमगार्ड परीक्षा को लेकर डीएम और एसएसपी ने किया केन्द्रों का निरीक्षण

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

एटा – जिलाधिकारी अरविंद सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी द्वारा संयुक्त रूप से आगामी होमगार्ड भर्ती परीक्षा–2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल रूप से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया गया।

आज दिनांक 23.04.2026 को जिलाधिकारी अरविंद सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी द्वारा संयुक्त रूप से अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में आगामी होमगार्ड भर्ती परीक्षा–2025 को निर्विघ्न, शुचितापूर्वक एवं सकुशल रूप से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत परीक्षा केन्द्रों श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज व महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज का सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों की सुविधा, स्वच्छता, पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया।

साथ ही अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर परीक्षा केंद्रों के आसपास सतर्क निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने तथा यातयात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं मानक अनुरूप सुनिश्चित की जाएं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।

इस अवसर पर ए0डी0एम0 प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय, एस0डी0एम0 सदर सुश्री स्वेता सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *