डीएम् की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

फर्रुखाबाद |

जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के सदस्यों के साथ-साथ जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधकों को भी आमंत्रित किया गया था।यातायात कार्यालय फर्रूखाबाद द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार माह फरवरी 2026 तक जनपद में 81 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 51 व्यक्तियों की मृत्यु हुई। वहीं, फरवरी 2025 तक 65 दुर्घटनाओं में 40 व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी। दुर्घटनाओं में वृद्धि पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने पुलिस एवं परिवहन विभाग को सघन प्रवर्तन कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में एआरटीओ द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में विद्यालयों के नाम 486 वाहन पंजीकृत हैं, जिनमें से 130 वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी है। इनमें 33 वाहन 15 वर्ष से अधिक पुराने हैं, जबकि स्कूली वाहनों की अधिकतम आयु सीमा 15 वर्ष निर्धारित है। इसके अतिरिक्त 218 वाहनों के परमिट भी समाप्त हो चुके हैं।

शासन के निर्देशानुसार 01 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी अनफिट स्कूल वाहनों को पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा सीज किया जाए। साथ ही बीएसए एवं डीआईओएस को निर्देश दिए गए कि ऐसे विद्यालयों के विरुद्ध मान्यता समाप्त करने एवं एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। सभी विद्यालयों में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए।एआरटीओ ने बताया कि जनपद में वाहन-4 पोर्टल के अनुसार 110 निजी एम्बुलेंस पंजीकृत हैं, जिनमें से 53 की फिटनेस समाप्त है। अब तक परिवहन विभाग द्वारा 3 एम्बुलेंस का चालान एवं 2 को सीज किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने सीएमओ, पुलिस एवं परिवहन विभाग को अस्पतालों में सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए तथा चिकित्सा विभाग को भी संबंधित अस्पतालों के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा।

सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए जिलाधिकारी ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा-19 के अंतर्गत दुर्घटनाओं में संलिप्त वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, डीआईओएस नरेन्द्र पाल सिंह, बीएस वी.पी. सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता श्री मुरलीधर एवं श्री अशोक कुमार, एआरटीओ (प्रवर्तन) श्री सुभाष राजपूत, एसीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार यादव, एआरएम श्री राजेश कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *