जिलाधिकारी की अपील—बेटियों को HPV टीकाकरण से करें सुरक्षित, सर्वाइकल कैंसर रोकथाम में दें सहयोग

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

जिलाधिकारी की अपील—बेटियों को HPV टीकाकरण से करें सुरक्षित, सर्वाइकल कैंसर रोकथाम में दें सहयोग

एटा । जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने जनपदवासियों से अपील करते हुए बताया कि महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जो मुख्य रूप से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) संक्रमण के कारण होती है। यह महिलाओं में होने वाले सामान्य कैंसरों में प्रमुख स्थान रखता है, किन्तु समय रहते टीकाकरण के माध्यम से इसे प्रभावी रूप से रोका जा सकता है।

उन्होंने बताया कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को एचपीवी टीका लगाकर सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान की जा सकती है। विश्व के 100 से अधिक देशों में इस टीके का सफलतापूर्वक उपयोग किया जा रहा है और वैज्ञानिक रूप से यह सिद्ध है कि यह टीका सुरक्षित एवं प्रभावी है, जिससे किसी प्रकार के गंभीर दुष्प्रभाव नहीं होते हैं।

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशन में जनपद की सभी पात्र बेटियों को यह टीका निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए सभी ब्लॉकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), महिला जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज एटा में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। टीकाकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज:

टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र अथवा आयु प्रमाणित करने वाला दस्तावेज एवं संबंधित दस्तावेज साथ लाना आवश्यक है।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने जनपदवासियों से आह्वान किया कि वे अफवाहों से बचें, सही जानकारी के लिए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से संपर्क करें तथा अपनी बेटियों के उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य के लिए इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करें।

उन्होंने कहा कि “स्वस्थ बेटी, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ राष्ट्र” की संकल्पना को साकार करने के लिए सभी लोग आगे आएं और 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की शत-प्रतिशत बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण सुनिश्चित कराएं।

जिलाधिकारी ने अपील की कि सभी नागरिक जागरूकता फैलाएं और सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन की दिशा में एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान अवश्य दे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *