साइबर टीम का सराहनीय कार्य, तीन मामलों में पीड़ितों को वापस कराई गई धनराशि

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

साइबर टीम का सराहनीय कार्य, तीन मामलों में पीड़ितों को वापस कराई गई धनराशि

एटा। जनपद एटा में साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) के पर्यवेक्षण में विभिन्न थाना क्षेत्रों की साइबर हेल्प डेस्क टीमों ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में पीड़ितों की ठगी गई धनराशि वापस कराई है।

थाना मलावन क्षेत्र में एक पीड़ित के खाते से 30,000 रुपये की साइबर ठगी की गई थी, जिसकी शिकायत 6 मई 2026 को दर्ज कराई गई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम टीम ने पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी।

वहीं थाना जलेसर क्षेत्र में 13,909 रुपये की ठगी के मामले में, जिसकी शिकायत 11 दिसंबर 2025 को दर्ज हुई थी, साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए 5,500 रुपये पीड़ित को वापस दिलाए।

इसके अलावा थाना सकीट क्षेत्र में 2,000 रुपये की साइबर ठगी के मामले में भी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस कराई।

तीनों ही मामलों में पीड़ितों ने साइबर हेल्प डेस्क टीम एवं एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया है। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *