24 घण्टे में लगातार तीन हत्याओं से पूरे नगर क्षेत्र में फैली सनसनी, डीआईजी कानपुर का हुआ दौरा।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

कायमगंज।

कोतवाली कायमगंज में दो दिन में लगातार तीन हत्याओं से पूरे नगर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। वही एक डर सा माहौल बन गया। 24 घंटे में तीन हत्याओं पर फर्रुखाबाद पहुंचे डी आई जी कानपुर जोन हरीश चन्द्र ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। उन्होंने अपने अधीनस्थों को तीनो हत्याओं का खुलासा जल्द से जल्द करने के निर्देश दिये।

गुरुवार को कायमगंज क्षेत्र के मोहल्ला बगिया रामलाल में एक मकान में बुजुर्ग दंपति के डबल मर्डर से हड़कम्प मंच गया था और शुक्रवार को अलीगंज कायमगंज मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के आगे एक आम के बाग में हत्या कर एक अज्ञात महिला का शव को फेंक दिया। तीनों हत्याएं गला घोंटकर किए जाने की आशंका जताई जा रही है। डी आई जी कानपुर जोन हरीश चन्द्र ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पांच टीमें बनाकर घटनाओं के पर्दाफाश करने के एस पी आरती सिंह को निर्देश दिए।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *