लखनऊ बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह
लखनऊ । मोहान रोड, घुरघुरी तालाब के सामने स्थित अभिनंदन रिसॉर्ट में लखनऊ बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के स्वागत और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन कनौजिया सिटी के सीएमडी सोनू कनौजिया एवं कार्यक्रम संयोजक अधिवक्ता संजय कनौजिया ने किया।
समारोह में महामंत्री जितेंद्र यादव “जीतू”, उपाध्यक्ष अनुज बाजपेई, संयुक्त मंत्री प्रशासन गोविंद कन्नौजिया सहित अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों को दुसाला और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार साझा किए और वचन दिया कि वे जनता की सेवा के साथ-साथ अधिवक्ता समाज और भाइयों के लिए हर समय खड़े रहेंगे।
कार्यक्रम में समाजसेवक हरीश धोबी वाला अपने दल बल के साथ उपस्थित रहे। इसके साथ ही काशवी ग्रुप के अध्यक्ष विनय त्रिपाठी (जनरल मैनेजर) सहित भारती मिश्रा, रामकुमार रामू, दिनेश कनौजिया, राकेश कनौजिया, अजय कनौजिया, गौरव कनौजिया, आनंद कनौजिया, मनोज कनौजिया, अनूप कनौजिया, विजय कनौजिया, जीतू कनौजिया, सीता कनौजिया आदि समाज की पूरी टीम ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर पत्रकार अशोक कुमार कनौजिया और अधिवक्ता मुकेश कनौजिया, राजेश कन्नौजिया, सर्वेश राजपूत, परशुराम कनौजिया, अमन श्रीवास्तव, हसीब भाई, राहुल तिवारी, प्रियंका राजपूत, हनी कनौजिया, रोहित कनौजिया, बृजेश कनौजिया, पवन रावत, आदर्श सिंह, आशीष यादव सहित सैकड़ों अधिवक्तागण मौजूद रहे।
समारोह का उद्देश्य न केवल नए पदाधिकारियों का स्वागत करना था, बल्कि अधिवक्ता समाज के बीच एकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करना था।
अशोक कुमार कनौजिया, लखनऊ
