खेत की मेड़ तोड़कर किया कब्जा,जातिसूचक गालियां देकर जान से मारने की धमकी।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

मोहम्दाबाद।

थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के अम्बेडकर नगर तकीपुर निवासी सरोज कुमारी पत्नी रामप्रकाश ने थाना दिवस पर मोहम्मदाबाद पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया गया कि प्रार्थनी का मोहम्मदाबाद स्थित गाटा संख्या 7177 (ख) क्षेत्रफ़ल 0,4050 हे0 की स्वामिनी हूं। प्रार्थिनी के खेत पर वीरपाल पुत्र लाल सिंह व भारत सिंह पुत्र मिश्रीलाल निवासी अवन्तीबाई नगर थाना मोहम्मदाबाद जो कि अत्यधिक शातिर व आपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं ने मेरे खेत पर जबरिया मेड़ तोड़कर कब्जा कर लिया। जब प्रार्थिनी ने उनसे मना किया तो उक्त दोनों व उनके लड़के जातिसूचक गालियां देने लगे और कहा कि यहां से भाग जा नहीं तो यही दफना देंगे प्रार्थिनी अपने खेत से चली आई और अपने खेत पर नहीं जा पा रही है।अतः आपसे निवेदन करना है कि वीरपाल व भारत सिंह व उनके पुत्रों जिनका नाम मालूम नहीं है। उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करते हुये खेत को कब्जा मुक्त कराने की कृपा करें। थानाध्यक्ष मोहम्मदाबाद ने जांच पड़ताल कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *