आवारा सांड का हमला:खेत की रखवाली कर रहे 65 वर्षीय किसान की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

आवारा सांड का हमला:खेत की रखवाली कर रहे 65 वर्षीय किसान की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

जनरल फोर्स ब्यूरो/अमरोहा

अमरोहा जनपद की तहसील हसनपुर के ग्रामीण इलाकों में आवारा पशुओं का खतरा बना हुआ है। मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर भूड में एक आवारा सांड ने खेत की रखवाली कर रहे 65 वर्षीय किसान खेमचंद (पुत्र रूमी) पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग किसान खेमचंद अपने खेत पर फसलों की देखभाल कर रहे थे। इसी दौरान एक आवारा सांड ने उन पर अचानक हमला कर दिया। सांड ने अपने सींगों से किसान को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

खेमचंद की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद सांड को खदेड़ा, लेकिन तब तक किसान खेमचंद ने दम तोड़ दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि इसी सांड ने लगभग एक महीने पहले एक बाग की रखवाली कर रहे एक अन्य किसान की भी जान ले ली थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन को बार-बार सूचित करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सांड को तुरंत पकड़ा जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *