पारिवारिक कलह और पुलिस की अनदेखी से नाराज युवक ने थाना परिसर में खाया जहर: हालत गंभीर, लोहिया में भर्ती |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कम्पिल/कायमगंज |

थाना परिसर कंपिल में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे हड़कंप मच गया। युवक को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह घटना पारिवारिक विवाद और पुलिस की कथित उदासीनता से क्षुब्ध होकर हुई बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कंपिल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीननगर गांव निवासी रामपाल का अपने परिवार के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। रामपाल ने बताया कि उनके विपक्षी लगातार उन्हें परेशान कर रहे थे। आज रामपाल अपनी पुत्रवधू रूबी के साथ खेत से गेहूं उठाने गए थे।

इसी दौरान विपक्षी लोकेंद्र, रजनेश, नक्षत्रपाल, विवेक, जबरसिंह, रनदेश, विनोद और एजेंटपाल ने उन पर हमला कर दिया और मारपीट की। जब रामपाल की पुत्री किरन उन्हें बचाने आई, तो हमलावरों ने उसे भी पीटा।

रामपाल का आरोप है कि पहली घटना के बाद जब वे रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गए, तो पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं सुनी। आज दोबारा मारपीट होने के बाद जब वे थाने पहुंचे, तब भी पुलिस का रवैया उदासीन रहा। इसी बात से आहत होकर उनके पुत्र प्रवेश कुमार ने थाना परिसर में ही कीटनाशक का सेवन कर लिया। प्रवेश को अचेत अवस्था में देख पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

इस मामले में कार्यवाहक थाना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर भेजा गया था, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। उन्होंने बताया कि घायल रामपाल, उनकी पुत्रवधू रूबी और पुत्री किरन थाने आए थे, जिन्हें तत्काल डॉक्टरी परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

जब रामपाल थाने में मुकदमा दर्ज करवा रहे थे, उसी दौरान उनके पुत्र प्रवेश ने थाने के बाहर जहर खा लिया। पुलिस ने बिना देर किए उसे अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी ने बताया कि रामपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *