मैनपुरी: कचहरी रोड पर प्रशासन का चला बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण ध्वस्त

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

मैनपुरी: कचहरी रोड पर प्रशासन का चला बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण ध्वस्त

मैनपुरी । अजय किशोर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है। कचहरी रोड और एलआईसी ऑफिस के आसपास लंबे समय से जमे अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासन ने व्यापक अभियान चलाया। सदर एसडीएम अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने बुलडोजर की मदद से सड़क किनारे बने अवैध खोखों और ठेलों को हटाकर रास्ता साफ कराया। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदार स्वयं ही अपना सामान समेटते नजर आए।

प्रशासन को पिछले कई दिनों से इन मुख्य मार्गों पर भारी जाम की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे विशेष रूप से परीक्षार्थियों और आम राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से पहले दो-तीन दिनों तक लगातार चेतावनी दी गई थी, लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर यह सख्त कदम उठाना पड़ा।

एसडीएम अभिषेक कुमार ने स्पष्ट किया कि यह अभियान अभी थमा नहीं है। आने वाले दिनों में क्रिश्चियन क्षेत्र, आगरा गेट चौकी और एलेनगंज जैसे अत्यधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीओ ट्रैफिक दीपशिखा सिंह, यातायात प्रभारी सुनील कुमार और सदर तहसीलदार सहित नगर पालिका की टीम सक्रिय रही। मुख्य उद्देश्य सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाना है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *